Khel RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

चैम्पियन खिलाड़ी हैं सेरेना : रद्वांस्का

champion player serena rdwanska


9 जुलाई 2012

लंदन।  पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचने वाली विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त पोलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी एगनिस्का रद्वांस्का ने अमेरिका की सेरेना विलियम्स को चैम्पियन खिलाड़ी बताया है। शनिवार को खेले गए वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लैम विम्बलडन चैम्पियनशिप के एकल स्पर्धा के फाइनल मुकाबले में सेरेना ने रद्वांस्का को हराकर खिताब अपने नाम किया था।

महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक रद्वांस्का ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा, "वह एक चैम्पियन खिलाड़ी हैं। उनका मजबूत हथियार उनकी तेज तर्रार सर्विस है।"

फाइनल मुकाबले में सेरेना ने पहला सेट आसानी से जीता लेकिन उसके बाद रद्वांस्का ने जबर्दस्त वापसी करते हुए दूसरा सेट अपने नाम किया। तीसरे सेट में रद्वांस्का अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और मुकाबला हार गईं।

बकौल रद्वांस्का, "किसी भी ग्रैंड स्लैम के फाइनल मुकाबले में आप मैच के अंत तक प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देने की कोशिश करते हैं। यहां हमेशा जीतने के मौके होते हैं। यह टेनिस है, यह एक खेल है। इसलिए आप हमेशा बेहतर शुरुआत और वापसी कर सकते हैं।"

 

More from: Khel
31729

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020